फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज हत्या में पति और सास दोषमुक्त

Wed, 04 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दहेज हत्या के चार साल पुराने मामले में अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में पति और सास को दोषमुक्त कर दिया। सुनवाई के दौरान मृतका के माता-पिता समेत प्रमुख गवाह अपने पूर्व के आरोपों से मुकर गए। अदालत ने शिकायती पत्र और मां की गवाही में विरोधाभास मिलने पर उनके खिलाफ झूठे साक्ष्य देने के मामले में अलग कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम हरिराम ने 31 अक्तूबर को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रैश्री गांव निवासी अखिलेश की शादी 31 जनवरी 2022 को गोरखपुर जिले के चौरीचौरा निवासी संजना से हुई थी। 26 मई को संजना की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 28 जून को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां अनीता देवी की तहरीर पर 16 जुलाई को पति अखिलेश, सास मंजू देवी समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर संजना को प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस ने जांच के बाद पति और सास के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने आठ गवाह पेश किए। मृतका की मां, पिता समेत अन्य गवाहों ने दहेज मांग और उत्पीड़न के आरोपों का समर्थन नहीं किया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था मगर अन्य साक्ष्यों से हत्या का आरोप साबित नहीं हो सका। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए दोनों आरोपियों को बरी कर दिया। साथ ही मृतका की मां को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ अलग कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें