फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी हेल्थ विजिटर को किया निलंबित, बाल रोग विशेषज्ञ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
सीएचसी में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
टीबी हेल्थ विजिटर को किया निलंबित, बाल रोग विशेषज्ञ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सलेमपुर व लार सीएचसी का निरीक्षण कर जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर/लार। नोडल अधिकारी व उच्च शिक्षा सचिव शमीम अहमद बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के सलेमपुर व लार सीएचसी का निरीक्षण किया। दोनों जगहों पर कोविड हेल्प डेस्क सेंटर पर पहुंचे। जहां टीकाकरण की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी कक्ष पहुंचे जहां फील्ड में काम करने वाला कर्मचारी आफिस में बैठा मिला। उसे देखकर भड़क गए। उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में टीबी हेल्थ विजिटर को तत्काल निलंबित कर वहां मौजूद कर्मचारी एसटीएस को कारण बताओ नोटिस दिया। इसके अलावा दो स्टाफ नर्स को सीएचसी से कार्यमुक्त होने के बावजूद स्थानांतरण वाली जगह पर ज्वाइनिंग नहीं करने पर फोन से फटकार लगाई। साथ ही देर शाम तक ज्वाइनिंग न करने पर उन्हें सेवा समाप्ति करने का आदेश सुनाया। जबकि बालरोग विशेषज्ञ को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति लेटर भेजने को कहा। नोडल अधिकारी के तेवर देखकर अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
उच्च शिक्षा सचिव शमीम अहमद बृहस्पतिवार को लार सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले अस्पताल के मुख्य गेट पर कोविड हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। प्लस मशीन, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर से अस्पताल आए कुछ लोगों का चेकअप करवाया। 19 व 20 नंबर कमरे में हो रहे टीकाकरण का हाल जाना। यहां एएनएम से नब्बे अंश के कोण पर टीका लगाने को कहा। मानक के अनुरूप टीका लगाने पर प्रोत्साहित किया। इसके बाद नए भवन के एमसीएच विंग पहुंचे। 18 वर्ष के नीचे के किशोरों के टीकाकरण की जानकारी ली। बगल के कमरे में बने औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रसव रूम, वार्ड, बीस बेड के पीकू वार्ड पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. बीबी सिंह से एक-एक कर जानकारी ली। पीकू वार्ड में चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरतें। वेंटीलेटर, ऑक्सीजन एक्टिव रखें। वहीं, अस्पताल आए मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीड बैक लिया। एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही। यहां से नगर के रमावती धर्मंनाथ बालिका कॉलेज पहुंच टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉ. इनायत हुसैन अगस्त माह से ही अस्पताल नहीं आ रहे हैं। इसकी जानकारी नोडल अधिकारी को दी गई। उन्होंने डॉ. इनायत हुसैन को जल्द सीएचसी भेजवाने की बात कही। सीएचसी पर वर्षों से कार्यरत एएनएम अमलावती देवी का सीएचसी सलेमपुर में स्थानांतरण हो गया है। प्रसव कक्ष में परेशानी हो रही है। लोगों ने उन्हें पुन: सीएचसी लार बुलाने की मांग की। इस पर उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें दुबारा यहीं भेज दिया जाएगा। लार के बाद नोडल अधिकारी सलेमपुर सीएचसी पहुंचे। जहां सबसे पहले वे दो स्टाफ नर्स पूनम सिंह व विजय लक्ष्मी के लार स्थानांतरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने पर नाराजगी जताई। दोनों स्टाफ नर्स को चार जनवरी को सलेमपुर से रिलीव कर दिया गया। इसके बाद भी वे वहां ज्वाइन नहीं कीं। सीडीओ रविंद्र कुमार दोनों स्टाफ नर्स के मोबाइल पर फोन कर तत्काल ज्वाइनिंग करने की हिदायत दी। शाम तक ज्वाइन नहीं करने पर सीएमओ से हटाने को कहा। इसके बाद उन्होेंने टीकाकरण के बारे में जानकारी लेते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। ओपीडी कक्ष पहुंचे। जहां हेल्थ विजिटर अंकित कुमार सिंह फील्ड में ड्यूटी के बजाय कार्यालय में बैठे मिले। उन्हें तत्काल निलंबित कर वहां मौजूद एसटीएस संजय कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मोहन के ज्वाइनिंग के बाद गायब रहने पर उन्हें कार्रवाई के लिए शासन को लिखने को कहा। इस दौरान सीडीओ रविंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट पर नाम मिला गलत
सलेमपुर। महिला डॉक्टर संगीता पांडेय के कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट पर उनका नाम गलत अंकित था। जिस पर नोडल अधिकारी की नजर पड़ गई। उन्होंने डॉक्टर के पास पहुंच कर अपने नाम को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें