फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर जमा करें जल-गृह कर, मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त तक टैक्स जमा करने वालों को छूट प्रदान करेगी नगर पालिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना महामारी के बीच खाली पड़े खजाने को भरने के लिए नगर पालिका ने छूट की तरकीब अपनाई है। जलकर व गृहकर जमा करने वाले भवन स्वामियों को मूलधन पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। छूट की समय अवधि 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
कर निर्धारण अधिकारी शशिकला ने बताया कि करदाताओं की सहूलियत के लिए नगर पालिका ने विशेष इंतजाम किए हैं। कोई भवन स्वामी राजस्व निरीक्षक, डिमांड लिपिक और कर समाहर्ता के मोबाइल पर फोन कर उन्हें घर बुला सकता है। कर्मचारी लोगों के जलकर गृह कर का भुगतान लेकर उन्हें रसीद प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें फोन
वार्ड नंबर पांच से दस व 17 के लिए राजस्व निरीक्षक दीपक पति त्रिपाठी 7906538112, वार्ड नंबर 18, 19, 20, 24, 21, 25 के लिए अमृता राय 7985134191 व 11 से 16 तक वार्ड नंबर में जलकर गृहकर जमा करने के लिए राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय को मोबाइल नंबर 9450885535 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें