फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में हाजिर हो गया बदमाश तारबाबू यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में हाजिर हो गया बदमाश तारबाबू यादव
विज्ञापन

जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल है 25 हजार रुपये का इनामी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। टॉप टेन बदमाश तारबाबू यादव ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बनकटा, भाटपाररानी समेत अन्य थानों में उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उसके कोर्ट में हाजिर होने पर पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी तारबाबू यादव शातिर बदमाश है। चार साल पहले उसने भाटपाररानी के एसओ रहे गजेंद्र राय पर पीछा करने के दौरान फायर झोंक दिया था। संयोग ही रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। उस समय के एसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। उनके रहते वह भाग गया था। उनका स्थानांतरण होते ही वह कोर्ट में हाजिर हो गया था। देवरिया जेल कांड के बाद उसकी भी जेल बदल दी गई। उसे कानपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। इधर, वह जमानत पर रिहा हो गया। कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हुई हत्या के बाद डीजीपी के निर्देश पर हर जिले में टॉप टेन बदमाशों की सूची बनाई गई। जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में तारबाबू यादव का नाम शामिल किया गया। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पिछले दिनों बनकटा पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत उस पर केस दर्ज किया था। इसी मामले में बुधवार को वह प्रभारी एसीजेएम न्यायालय में हाजिर हो गया। 25 हजार के इनामी बदमाश तारबाबू यादव के कोर्ट में हाजिर होने पर पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें