फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल जेल से पेशी पर आया बदमाश तारबाबू घर पहुंच उड़ाया दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल जेल से पेशी पर आया बदमाश तारबाबू, घर पहुंचकर उड़ाई दावत
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो सिपाहियों को एसएलआर के साथ पकड़ा
- बदमाश तारबाबू और एक सिपाही किसी तरह भागकर पहुंच गए कोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कानपुर सेंट्रल जेल से देवरिया कोर्ट में पेशी के लिए चला बदमाश तारबाबू यादव सीधे अपने घर बनकटा के रुस्तम बहियारी पहुंच गया। रात में दावत उड़ाई और किसी को भनक तक नहीं लगी। बृहस्पतिवार को किसी ने मामले की जानकारी एसपी को दी तो उन्होंने मौके पर बनकटा पुलिस को भेजा। पुलिस को देखकर बदमाश तारबाबू और एक सिपाही भाग गए और किसी तरह दोपहर में कोर्ट में हाजिर हो गए। एसपी ने तीनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी कानपुर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी तारबाबू यादव पर दो हत्या, सात हत्या के प्रयास, कई लूट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। तीन साल पहले उसने भाटपाररानी के एसओ रहे गजेंद्र राय पर पीछा करने के दौरान फायर झोंक दिया था। तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की थी। तारबाबू बिहार और पश्चिम बंगाल में जाकर छिपा रहा। एसपी के तबादले के बाद वह कोर्ट में हाजिर हो गया। देवरिया जेल कांड के बाद पहले माफिया अतीक अहमद को बरेली जेल भेजा गया। कुछ ही दिन बाद जनवरी 2019 में बदमाश तारबाबू यादव को कानपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। मुकदमों में पेशी पर वह वहीं से लाया जाता है। बृहस्पतिवार को किसी मामले में उसकी पेशी थी। इसके लिए बुधवार की सुबह ही वह कानपुर सेंट्रल जेल से तीन सिपाहियों की सुरक्षा में देवरिया के लिए चला। निजी साधन से वह सीधे अपने गांव पहुंच गया। बताया जा रहा है कि रात को उसके घर जमकर दावत हुई। इसमें तीनों सिपाही भी शामिल रहे। इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह किसी ने एसपी को दी। एसपी डा. श्री पति मिश्र ने बनकटा एसओ वीरबहादुर सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर बदमाश तारबाबू और सिपाही राजकुमार भाग गए। सिपाही दिनेश और सिद्धार्थ को एसएलआर के साथ पकड़ लिया गया। उन्हें थाने पहुंचाया गया। इधर, फरार बदमाश और सिपाही दोपहर में कोर्ट में पेश हो गए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने तीनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी कानपुर को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि बदमाश तारबाबू कानपुर जेल से सीधे अपने घर पहुंच गया था। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें