फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीना सहियां गढ़ व रम्भा बेलहीं की ग्राम प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
लार के सहियां गढ़ की नवनिर्वार्चित प्रधान रीना देवी - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

रीना सहियां गढ़ व रम्भा बेलहीं की प्रधान निर्वाचित
जिले में हुए दो ग्राम पंचायतों के चुनाव की हुई मतगणना
सहियां गढ़ में तीन व बेलवां में पांच बूथों पर हुआ था उप चुनाव
रीना ने प्रतिद्वंद्वी प्रमोद यादव को 372 मतों से हराया
रम्भा ने रिंकी को 152 मतों से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद की दो ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हुए। इसमें लार ब्लॉक की सहियां गढ़ से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रीना देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार को 372 मतों से हराकर विजयी हुईं। वहीं, देसहीं देवरिया ब्लॉक की रम्भा गोंड़ ने प्रतिद्वंद्वी रिंकी को 152 मतों से मात दी।
ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर तीन फरवरी को उप चुनाव कराया गया। लार ब्लॉक के सहियां गढ़ के प्रधान विजय शंकर यादव की कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उप चुनाव में उनकी पत्नी रीना समेत दो ने नामांकन दाखिल किया था। यहां मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 886 मत पड़े। 20 मत अवैध घोषित होने पर 884 मतों की गणना उम्मीदवारों के पक्ष में की गई। इसमें रीना देवी 610 वोट पाकर विजयी हुईं। देसहीं देवरिया ब्लॉक कीबेलवां ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान पूनम खरवार का स्वास्थ्य विभाग में चयन होने पर उन्होंने सात माह पूर्व पद से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को यहां पांच बूथों पर उप चुनाव कराया गया। इसमें कुल 1361 वोट पड़े। 30 मत खारिज होने के बाद 1331 मतों की गणना की गई। रम्भा गोंड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकी को 152 मतों के अंतर से विजयी हुईं। रम्भा को कुल 618 वोट मिले। यहां तीन प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए पर्चा भरा था। परिणाम आते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीडीसी सदस्य के तीन पद रह गए खाली
उप चुनाव होने के बाद भी जिले में बीडीसी सदस्य के तीन पद अब भी रिक्त हैं। बैतालपुर ब्लॉक के महुअवां प्रथम, परसा जोखा व सलेमपुर ब्लॉक की पुरैना ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य के खाली पद पर किसी ने पर्चा नहीं भरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें