फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरन्नुम की जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई

Thu, 25 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धर्मांतरण के मामले जेल भेजे गए एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी की पत्नी तरन्नुम की अग्रिम जमानत के लिए एडीजे एफटीसी द्वितीय की अदालत में अर्जी दी गई है। लगातार दो तारीख पर सुनवाई नहीं होने से तरन्नुम की मुसीबत बढ़ती जा रही है। उधर, 17 दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर पर धर्मांतरण की कोशिश और अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस मामले में उस्मान गनी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। उस्मान के साले गौहर को पहले ही खुखुंदू पुलिस ने निकाह कर धर्मांतरण कराने की कोशिश में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना में उस्मान गनी के भाई इसराफिल की भूमिका भी मिली थी। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर चुकी है। तरन्नुम की गिरफ्तारी करने में विफल पुलिस अब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

उधर, तरन्नुम के अधिवक्ता ने एडीजे एफटीसी द्वितीय की अदालत में उसकी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। इसकी सुनवाई बुधवार को दूसरी तारीख पर भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें