फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर हिंसा, आरोपी को चाकू मारा

Sat, 19 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर हिंसा, आरोपी को चाकू मारा - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
सलेमपुर में  युवती के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवक के घर वालों ने युवती के घर वालों की पिटाई की। चाकू के हमले से घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी को नजरअंदाज कर एक पक्ष के चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवती शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठा गांव का यशवंत कुमार (18) उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर करने पर पहुंचे उसके घर वालों ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसकी जानकारी जब युवक के घर वालों को हुई तो उन्होंने युवती के घर वालों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

इसमें युवती के पक्ष के छठ्ठू , लीलावती और पुष्पा घायल हो गईं। वहीं यशवंत को सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छठ्ठू की तहरीर पर विक्रम, अभय, मैनेजर और जीतेंद्र पर मारपीट की सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें