फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व प्राचार्य के लौटने की चर्चा मेडिकल कॉलेज में बढ़ी

Tue, 22 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य के पुन: लौटने की चर्चाओं ने अचानक परिसर का माहौल गरमा दिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अशोक गावंडे प्रकरण में पूर्व प्राचार्य को शासन से चेतावनी पत्र जारी कर आरोप मुक्त किए जाने की खबर कॉलेज पहुंचने के साथ ही काॅलेज के प्रशासनिक गलियारों से लेकर डॉक्टरों के बीच सुगबुगाहट का दौर तेज हो गया है।
मामला सामने आने के बाद से ही परिसर में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां पूर्व प्राचार्य के करीबी डॉक्टरों और कर्मचारियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। उन्हें दोबारा मुख्य धारा में आने की संभावना दिखाई देने लगी है। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के करीबियों के चेहरों पर शिकन साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य को पिछले साल सितंबर में पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया था। उनके खिलाफ ओपीडी ब्लॉक के पानी की टंकी में मिले अशोक गावंडे के शव के बाद डीएम के रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में शासन स्तर पर हुई जांच के बाद पूर्व प्राचार्य को चेतावनी देते हुए मामले से मुक्त कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद कॉलेज परिसर का सियासी और प्रशासनिक पारा चढ़ गया है। कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच इस बात को लेकर देर शाम तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि क्या शासन पूर्व प्राचार्य को दोबारा यहां की कमान सौंप सकता है। इस सुगबुगाहट ने कॉलेज के अंदरूनी समीकरण बदल दिए हैं। हर कोई शासन के अगले कदम पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें