फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा, मिला अवसर तो हाैसले से लगाई ऊंची छलांग

Sun, 15 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में कई खेलों में सुविधाओं का अभाव यहां के खिलाड़ियों को हमेशा सालता रहता है। जिले व मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में तो अच्छा प्रदर्शन कर जाते हैं, मगर प्रोत्साहन की कमी, आर्थिक तंगी के चलते वह आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। कई खेल को बीच में छोड़कर अन्य कार्यों में लग जा रहे हैं। ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग के पास कुछ खास कार्ययोजना नहीं दिखती।
विज्ञापन

जिले में खेल सुविधा के नाम पर शहर में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट, ताइक्वांडो, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, हैडबॉल, हॉकी, तैराकी के लिए तरणताल एवं खेलो इंडिया योजना के तहत कुश्ती का प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है।
कबड्डी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक आदि खेलों में प्रशिक्षक नहीं है। स्टेडियम में 12 साल से 50 लाख रुपये से अधिक धन से बना बास्केटबॉल कोर्ट मौजूद है। मगर, खेल निदेशालय की ओर से प्रशिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी। ऐसे में बास्केटबॉल के खिलाड़ी अन्य शहरों में चले जाते हैं। कबड्डी के खिलाड़ी भी गोरखपुर, प्रयागराज या अन्य शहरों में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें