चनुकी। पांच दिन पहले फसल नुकसान करने के मामले में उलाहना देने गए लोगों पर हुई जानलेवा हमला के मामले में आरोपितों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत निवासी अरुण कुमार सिंह पुत्र मदन पाल सिंह के खेत के बगल में शेष नाथ यादव आदि लोग मकान बनवाए हैं। पांच दिन पहले फसल नुकसान होने को लेकर अरुण सिंह उलाहना देने गए तो वहां मौजूद लोग उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए।