फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को बचाने का संकल्प 

Sat, 23 Apr 2016 12:22 AM IST
deoria
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 देवरिया में पर्यावरण को बचाने के लिए पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की गई। इसके साथ ही पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प दुहराया। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैडेट कोर 49 यूपी बटालियन के कैडेट ने शुक्रवार को न्यू कॉलोनी स्थित कार्यालय से रैली निकाली। इसमें एक पेड़ सौ पुत्र समान, धरती मां का होगा सम्मान, पेड़ लगाओ-देश बचाओ विषयक नारे बुलंद कर रहे थे। इसमें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज के जूनियर और सीनियर डिवीजन के कैडेट ने हिस्सा लिया। इस दोरान कर्नल जितेंद्र सिंह, सुुबेदार जसपाल सिंह, सुबेदार रमेश, दिनेश जायसवाल, सविता आदि मौजूद रहे। आरडी कान्वेंट स्कूल में पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए संदेश दिया गया। इस दौरान एसवी शुक्ल, गिरीश सिंह, दिव्या गुप्ता, रीता श्रीवास्तव, पल्लवी सिंह आदि ने संबोधित किया। सूर्या एकेडमी में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्लोबल वार्मिंग विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों से अपने घर के आस पास के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें