- सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया सम्मानित
देवरिया। रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋतिक शर्मा खेल कोटे से भारतीय सेना में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने ऋतिक को सम्मानित किया।
विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर ऐतिहासिक काम कर रही है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्हें पूरा विश्वास है कि ऋतिक सेना में रहकर भी देश का मान बढ़ाएंगे। राम गुलाम टोला निवासी कृष्ण मोहन शर्मा और प्रतिभा शर्मा के पुत्र रितीक शर्मा पिछले आठ वर्षों से ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, दिवाकर मणि त्रिपाठी, शकील अहमद, पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर किया है शानदार प्रदर्शन
ऋतिक ने ओपन नेशनल दिल्ली (वर्ष 2023-24) और सीनियर स्टेट लखनऊ व कानपुर में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा उन्होंने फेडरेशन कप नासिक व जयपुर (वर्ष 2025-26) और स्कूली नेशनल मणिपुर (वर्ष 2018) सहित कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।