फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वामी भगवान गिरी पहुंचे लार, मठ के चार बड़े गेट का खोला गया ताला

Tue, 24 Feb 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। स्वामी भगवान गिरी सोमवार को लार पहुंचे। उनके लार आने की सूचना मिलते ही देवाश्रम मठ लार के चारों बड़े गेट का ताला खोल दिया गया। लार आने के बाद भी भगवान गिरी महराज मठ पर नहीं गए, वे लार थाना जाकर थानाध्यक्ष को अपने आगमन की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार के विवाद के मामले को लेकर महंत भगवान गिरी के लार आने पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। वह समर्थकों के साथ सलेमपुर के एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से मुलाकात कर यथा स्थित की जानकारी दी। एसडीएम से मुलाकात करने के बाद स्वामी भगवान गिरी ने सलेमपुर के रजिस्ट्रार को एक पत्र देकर पूर्व में किए मुख़्तारनामा निरस्त करने का प्रार्थना पत्र भी दिया तथा सभी जगहों पर अपने अधिकार वापस लेने का पत्र प्रस्तुत कर मठ के संचालन की जिम्मेदारी पुनः ले ली। स्वामी भगवान गिरी द्वारा मठ के संचालन की जिम्मेदारी फिर ले लेने से पूर्व में उठाई जा रही अफवाह पर विराम लग गया है। उनके समर्थकों का कहना है कि अब भगवान गिरी जी महराज को मठ पर रहना आवश्यक है। उधर, स्वामी भगवान गिरी के लार आने की जानकारी होने पर मठ से संबंधित सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य फूल माला लेकर देवाश्रम मठ पर पहुंचे, लेकिन महंत मठ पर नहीं आए। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं के संचालन के लिए सभी प्रकार के प्रपत्र तैयार करने के लिए देवरिया तक विभिन्न दफ्तरों में देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें