फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीसीएम से टकराई एसयूवी, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 07 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार एसयूवी आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार हिमांशु (22) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के अनुसार, देवरिया के सलेमपुर स्थित शंकर नगर मझौली निवासी हिमांशु (22), किशोर कुमार (25), सुधीर (23), सतीश (24), हीरा (25) और अच्छे लाल (27) एसयूवी से झांसी से कानपुर एक्सप्रेसवे होते हुए देवरिया जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे सरोजनीनगर में दरोगाखेड़ा के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से उतरकर कानपुर रोड पर पहुंचे, तभी उनकी एसयूवी आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। एसयूवी किशोर कुमार चला रहे थे। हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। फायर टीम ने एसयूवी का दरवाजा काटकर चालक और उसके बगल में बैठे युवक को बाहर निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें