देवरिया। गैंगस्टर एक्ट के मामले में अदालत ने सलेमपुर थाना क्षेत्र के देवपार निवासी राजेश मिश्र को दो वर्ष 10 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत ने सुनाया। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मईल थाने में वर्ष 2023 में राजेश मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट संख्या पांच में चल रही थी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने न्यायालय में पैरवी की। संवाद