चनुकी। स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सुतावर व बंगरा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सुतावर की टीम ने 31 रन से मैच जीत लिया।
सुतावर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुतावर की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में उतरी बंगरा बाजार की टीम 178 रन पर सिमट गई।
मुख्य अतिथि अजय यादव ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया।
आयोजन मंडल के रजत सिंह गोलू, सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डीबी आदि लोग मौजूद रहे। निर्णायक रणजीत सिंह यादव रहे। संवाद