फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक समेत दो कोटेदारों पर केस

Wed, 15 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक समेत दो कोटेदारों पर केस
विज्ञापन
अंत्योदय कार्ड के राशन की धांधली करने वाले दो कोटेदारों और तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की। पुलिस के कार्रवाई के बाद कोटेदार भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रूचापार गांव निवासी शंभू दयाल के अंत्योदय कार्ड का दो साल का राशन कोटेदार सतोतर गांव निवासी रामस्नेही और रावतपार पांडेय गांव निवासी मनोज पांडेय मिलकर हड़प लिया। राशन मांगने पर कार्डधारकों से बहानेबाजी करते रहे। इसमें तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक ओंकार ओझा की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कोटेदार रामस्नेही, मनोज पांडेय और तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक ओंकार ओझा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस बुधवार को दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि केस दर्ज विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें