फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती में दांव आजमाएंगे सन्नी

Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की भी भागीदारी होगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेलो इंडिया कुश्ती शिविर के खिलाड़ी सन्नी भारद्वाज ग्रीको रोमन स्टाइल के 60 किलो भार वर्ग में सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय टीम से चुने गए हैं। वह प्रतिभाग करने के लिए वहां रवाना भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंजाब के भटिंडा में 10 से 13 जनवरी तक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके लिए सिद्धार्थनगर की ग्रीको रोमन स्टाइल में 10 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। इसमें रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेलो इंडिया शिविर के पूर्व खिलाड़ी रहे सन्नी भारद्वाज भी अपना दमखम दिखाएंगे। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम वीरवा निवासी बघेला भारद्वाज के पुत्र सन्नी पिछले चार वर्ष से स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती सीख रहे हैं।
वह खेलो इंडिया शिविर के भी प्रशिक्षणार्थी रह चुके हैं। सन्नी ने बताया कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती के लिए वह प्रशिक्षक की देखरेख में अपनी तैयारियों को बेहतर करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतना ही उनका लक्ष्य है। उनके प्रशिक्षक रामजनम यादव ने बताया कि ग्रीको रोमन स्टाइल में वह बेहतर खिलाड़ी है।
खेलो इंडिया के नेशनल में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में उनके पदक जीतने की उम्मीद है।ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें