फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 68 ने किया नामांकन

Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के लिए जिलाध्यक्ष पद हेतु मंगलवार को देवरिया क्लब में नामांकन हुआ। जिला चुनाव अधिकारी बालेंदु मणि त्रिपाठी और जिला चुनाव पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद लल्लू सिंह की उपस्थिति में लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश परिषद के लिए भी नामांकन किया गया। प्रदेश परिषद के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन किया। इसमें विधानसभा बरहज से 4 रुद्रपुर से एक, देवरिया दो, पथरदेवा से 3, रामपुर कारखाना से एक, भाटपार रानी से एक, सलेमपुर से 6 लोगों ने नामांकन किया। वहीं जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 68 लोगों ने नामांकन किया। इसमें निर्वतमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश शाही, छठे लाल निगम आदि शामिल रहे। बता दें कि जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने 45 से 60 वर्ष की उम्र सीमा निर्धारित की है तथा पार्टी की दो बार सक्रिय सदस्यता भी अनिवार्य की गई है। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी जयनाथ कुशवाहा गुड्डन और सतेंद्र मणि ने नामांकन प्रक्रिया में सहयोग किया।ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें