फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुनील पटेल बने सलेमपुर के कोतवाल, दो निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों का तबादला

Sat, 19 Jul 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों और सात उप निरीक्षकों समेत कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
आठ पुलिसकर्मियोंं को नई तैनाती दी गई, जबकि एसओजी में तैनात दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
निरीक्षक सुनील कुमार पटेल को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर सलेमपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाते हुए साक्षी सुरक्षा सेल व उभयलिंगी सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक दीपक सिंह को पुलिस लाइंस से मईल के भागलपुर चौकी भेजा गया है। धर्मेंद्र कुमार को रुद्रपुर से सदर कोतवाली के मेडिकल कॉलेज चौकी भेजा गया।
संकल्प सिंह राठौर को लार थाने की कस्बा लार चौकी का प्रभार दिया गया। आनंद राय को लार थाने की खरवनिया चौकी भेजा गया। अरविंद कुमार को मईल थाने के देवरहा बाबा चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
सदर कोतवाली के गरुणपार चौकी पर तैनात रामलक्ष्मण सिंह को बरहज के सतरांव चौकी स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह रिट सेल से भूपेंद्र सिंह को गरुणपार चौकी प्रभारी बनाया गया है।
साइबर थाना व स्वाॅट टीम में तैनात हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार शर्मा और मेराज अहमद को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कांस्टेबल इंद्रमणि पाल व संदीप यादव को इंटरपोल सेल/स्थानीय अभिसूचना इकाई भेजा गया है।
विज्ञापन

कांस्टेबल शैलेश यादव व विजयन महानायक को भी स्थानीय अभिसूचना इकाई में तैनाती मिली है। महिला कांस्टेबल नीलम यादव को पासपोर्ट सेल भेजा गया।
कांस्टेबल सुबोध कुमार यादव को अभियोजन शाखा, जबकि दीपक मौर्य को थाना सुरौली और विनय ओझा को थाना भाटपाररानी भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें