फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांवड़ यात्रा के चलते बसों के रूट में बदलाव

Sat, 19 Jul 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सावन में कांवड़ यात्रा व जलाभिषेक को लेकर रोडवेज की बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। इससे डिपो से दिल्ली, कानपुर व लखनऊ जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दो से तीन घंटा समय और बढ़ गया है। सावन माह खासकर दूसरे सोमवार को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

देवरिया डिपो से वर्तमान में दिल्ली के लिए दो, कानपुर के लिए छह और लखनऊ के लिए चार बसों का संचालन हो रहा है। अयोध्या में कांवड़ा यात्रा व कावंड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से रुट डायवर्ट शनिवार से ही लागू कर दिया गया। इससे जिले से जाने वाली बसों को बस्ती, खलीलाबाद से मुड़कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की राह पकड़नी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें