फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुमंत का था नदी में मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के बनकटा शिव छोटी गंडक नदी में शुक्रवार को मिला शव महुरांव गांव निवासी सुमंत का था। पिता और भाई के साक्ष्य देने पर पुलिस ने रविवार की देर रात इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में चार लोगों के विरुद्ध शिकायत की है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। भटनी के महुरांव गांव निवासी सुमंत यादव (20) बुधवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को बनकटा शिव गांव स्थित छोटी गंडक नदी में एक शव मिला। इसकी जानकारी पर महुरांव के लोगों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने सुमंत का होने से इनकार कर दिया।
ऐसे में पुलिस अज्ञात मान शव को देवरिया मोर्चरी में भेज और लापता सुमंत की तलाश फिर से शुरू कर दी। रविवार को मुंबई से घर पहुंचे सुमंत के भाई मंगेश यादव व पिता बंका यादव ने देवरिया पहुंच शव की पहचान सुमंत के रूप में की। पिता की ओर से जरूरी साक्ष्य देने के बाद पुलिस शव सुमंत यादव का हाेने की बात मानी।
विज्ञापन

पिता बंका यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें गांव के ही कुछ युवकों पर बेटे को बहला फुसला कर नदी के पास ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में मिले शव की शिनाख्त सुमंत यादव निवासी महुरांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें