फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कत्थई ट्रॉली बैग में मेरठ वाली नीले ड्रम जैसी दास्तान

Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पकड़ी छापर पटखौली गांव के लोगों के लिए रविवार काफी गहमागहमी वाला रहा। करीब 11 बजे खेत में ट्रॉली बैग में मिले नौशाद अहमद (38) के शव के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई है, वैसे-वैसे हैरतअंगेज खुलासे होते गए।
विज्ञापन

सभी के दिमाग में मेरठ का नीला ड्रम कांड घूमने लगा। पुलिस जांच भी उसी तरफ इशारा करने लगी। पत्नी राजिया की भूमिका संदिग्ध लगी तो पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात की पृष्ठभूमि मेरठ कांड से काफी मिलती-जुलती है। फिलहाल दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
नौशाद का शव जिस कत्थई रंग के ट्रॉली बैग में मिला वहीं से एक विदेशी सिमकार्ड, बारकोड और फोटोकॉपी बरामद हुआ। कमर से सिर तक के हिस्से में प्लास्टिक लपेटा गया था। यह हिस्सा ट्रॉली बैग के भीतर था। कमर से पैर तक का हिस्सा बोरे में था। कागजात और मौके की परिस्थितियां पुलिस को नौशाद के घर की ओर ले गईं। घर में तलाशी के दौरान खून लगा एक सूटकेस पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि पहले नौशाद के शव को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी। जब सूटकेस में शव नहीं आया तो ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने नौशाद की पत्नी राजिया से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों ने तरह-तरह की चर्चा शुरू कर दी। बताया जाने लगा कि हत्या के पीछे पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने राजिया को हिरासत में ले लिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें