फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की मौत के आठ दिन बाद सुसाइड नोट वायरल

Sun, 13 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। विवाहिता की मौत के आठ दिन बाद उसके कमरे में मिला सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे आधार बनाकर ससुराल वाले खुद के बचाव में जुट गए हैं। जबकि मायके वालों का कहना है कि फर्जी सुसाइड नोट लिखा गया है।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज किया है। पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर चुकी है। मझौलीराज नगर पंचायत के शाही चौक निवासी हरेंद्र प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

तहरीर में बताया था कि उन्होंने बेटी राज नंदनी (22) की शादी मझौली राज नगर पंचायत के कर्जवानी टोला निवासी राजू कुमार के साथ 29 जनवरी 24 को की थी। लड़का पक्ष की मांग पूरी करने के लिए दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल दी थी।
इसके बावजूद ससुराल वाले अक्सर ताना मारा करते थे। कई बार विवाद भी हुआ था। सुलह-समझौता के बाद वह अपने घर रहने लगी। उसके पति ने पहले गहना बेचा, कुछ दिन बाद दहेज में दी गई बुलेट मोटरसाइकिल बंधक रख दी।
जब इसका विरोध बेटी ने किया तो दामाद राजू, सास सुशीला देवी, ससुर नंदलाल प्रसाद, ननद सपना, साधना, पूजा, देवर विशाल, मामा अनिल, पटीदार पिंटू व ननदोई दिलीप कुमार ने छह अप्रैल की रात साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद राज नंदनी के ससुराल वालों ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि मैं राजनंदनी पत्नी राजू कुमार यह बताना चाहती हूं कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान होकर और जीवन में खुश न होने की वजह से अपनी जान दे रही हूं।
इसमें मेरे घर और ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है और न ही पति का। यह किसने लिखा और सत्यता है, की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें