फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से ही मिलेगी सफलता : अनिल

Wed, 13 Jul 2016 10:26 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने सबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक सदर बीआरसी परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुई। इसमें सभी समायोजित शिक्षकों से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही गई।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएं। इसी से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और अभिभावकों का झुकाव परिषदीय विद्यालयों की ओर होगा। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समायोजित शिक्षकों की एकजुटता से ही हमें सफलता मिलेगी।

27 जुुलाई को होने वाली सुनवाई के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले लार, बनकटा, भटनी, देवरिया सदर, भाटपाररानी, बैतालपुर, देसही देवरिया और रामपुर कारखाना के कमेटी को भंग कर दिया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह 17 जुलाई से पहले ब्लॉक कमेटी का गठन कर लें। इस दौरान प्रदेश मंत्री विद्यानिवास, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव और मंत्री विशुनदेव प्रसाद, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंबिका तिवारी, रघुपति मिश्रा, पुनीत मिश्रा, अरविंद चौरसिया, मनोज जायसवाल, सीमा पाठक, विमला देवी, धर्मेंद्र शाही, संतोष देवी, रीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें