सब जूनियर तैैराकी के लिए जिला ट्रायल कल
देवरिया। 28 से 30 मई तक मेरठ में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए सात मई को सुबह 10 बजे से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ट्रायल आयोजित होगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी एवं सहायक प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि खेल निदेशालय की ओर से 28 से 30 मई तक मेरठ में सब जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला चयन ट्रायल सात को एवं मंडल ट्रायल 10 मई को आयोजित होगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 10-11 वर्ष तक होनी चाहिए। जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील है कि वे अपने स्कूल-कॉलेेज के सब जूनियर स्तर के बालक-बालिका खिलाड़ियों को इसमें अवश्य भेजें। ट्रायल में देवरिया निवासी खिलाड़ी ही केवल भाग ले सकेंगे।