फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोते दिखे सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा और महिला सिपाही

Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कांवड़ यात्रा और भगवान शिव के जलाभिषेक को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही के ड्यूटी के दौरान सोने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों के फोटो वायरल हो रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह करीब आठ से 10 बजे के दौरान मंदिर के कार्यालय और खोया-पाया केंद्र के लिए बनाए गए कक्ष में ड्यूटी पर तैनात दरोगा चौकी पर लेटकर गहरी नींद में दिखाई दिए। उसी कमरे के कोने में कुर्सी पर बैठी महिला सिपाही भी सो रही थी।
विज्ञापन

दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी होने की बात कही गई है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें