संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जिसे कोई छीन सकता है न चुरा सकता है। यदि आप प्रतिभावान हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। यह बातें रविवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कही। वह नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में संपूर्ण क्लासेज परिसर में माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक के साथ सफल हुए विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि होनहार लोग परिचय के मोहताज नहीं होते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य अमित प्रताप सिंह ने कहा कि इन बच्चों ने अपने कक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर यह साबित कर दिया कि लगन व मेहनत से किया गया कार्य कभी भी विफल नहीं होता है। सम्मानित होने वाले बच्चों में इंटरमीडिएट की सृष्टि मिश्रा, संदेश जायसवाल, अनुराग गौड़, सुहानी पांडेय, अंजलि मद्धेशिया, आदित्य गिरि, कृष्णा शर्मा, शिवम शर्मा, अभि कुमार, संजय रौनियार, मोहम्मद कैश, अभिषेक पांडेय शामिल हैं।
हाईस्कूल की भूमि साहू, आदित्य बरनवाल, सुप्रिया कुशवाहा, स्वाति जायसवाल, खुशबू यादव, अनन्या शेरावत, प्राची चौरसिया, जान्हवी खातून, कुन्दन कुशवाहा, अनुप्रिया जायसवाल, पलक बरनवाल, रानी यादव, सौम्या पांडेय, शिखा यादव, मोनिका भारती,अदिति गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, कदम साहू,सिद्धि चौहान, अमन चौहान, आदित्य कुमार, अंजलि यादव, दीपिका कुशवाहा, अक्क्षा निगार, अनुष्का को सम्मानित किया गया।