- मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष ने छात्रों को सभी विभाग से कराया रूबरू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए छात्रों को अस्पताल की विजिट कराई गई। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष ने छात्रों को ओपीडी के एक-एक विभाग से लेकर जांच केंद्रों से रूबरू कराया। साथ ही उसके बारे में जानकारी दी।
एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2024 बैच में 95 छात्रों ने दाखिला लिया है। फाउंडेशन कोर्स के तहत उन्हें हास्पिटल विजिट भी किया जाना था। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सराजुद्दीन की देखरेख में छात्र प्रशासनिक भवन से निकले। डॉ. जफर अनीस भी थे। वह सबसे पहले मोर्चरी पहुंचे। उसके बारे में छात्रों को बताया। इसके बाद आयुष विभाग, वैक्सीन स्टोर, डायलिसिस सेंटर का भ्रमण कराया।
यहां से छात्रों को सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे सेंटर, एआरटी सेंटर दिखाया गया। इसके बाद ब्लड बैंक, प्रधानाचार्य आवास, पुलिस चौकी, निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर व इमरजेंसी से रूबरू कराया गया। यहां से मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सराजुद्दीन व डॉ. जफर अनीस छात्रों को लेकर ओपीडी पहुंचे, जहां मेडिसिन, मानसिक रोग, चेस्ट व टीबी, दंत रोग, चर्म रोग, ईएनटी, सर्जरी, नेत्र विभाग, नेत्र परीक्षण केंद्र, आर्थो विभाग, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथाेलाॅजी रजिस्ट्रेशन व ब्लड कलेक्शन सेंटर के बारे में जानकारी दी। साथ ही ओटी, मेल, फीमेल मेडिसिन, सर्जिकल वार्ड, आर्थो, ईएनटी, नेत्र वार्ड का भी भ्रमण कराया गया। इसके बाद छात्र एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीडिया, गायनी विभाग की ओपीडी, लेबर रुम, गायनी जनरल, सर्जिकल वार्ड, ओटी, एसएनसीयू, अल्ट्रा साउंड सेंटर के बारे में बताया गया। इसके बाद छात्रों को टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र, जनऔषधि केंद्र के बाद सीएमएस कार्यालय, सेंट्रल दवा भंडार, पीआईसीयू दिखाते हुए उसकी जानकारी दी गई।
छात्रों से कहा गया कि जरूरत पड़ने पर इन केंद्रों लाभ ले और विभिन्न स्थानों से आने वाले लोगों को भी लाभान्वित कराएं। अस्पताल का भ्रमण करने के बाद छात्र मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन चले गए।