फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

विज्ञापन
महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली का उत्सव मनाते छात्र-छात्राएं व शिक्षक
विज्ञापन
देवरिया। होली के पावन पर्व को लेकर जिले में उत्साह का माहौल अभी से दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से होली का उत्सव मनाया। फूलों और गुलाल के रंगों से सराबोर कैंपस में भविष्य के डॉक्टरों ने पढ़ाई के तनाव को किनारे रख जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

इस रंगारंग कार्यक्रम का सफल आयोजन एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। उत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ रजनी ने दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों को गुलाल लगाकर के साथ किया। उन्होंने छात्र जीवन में त्योहारों के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।
उत्सव में कॉलेज के सभी वर्षों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ''''''''बुरा न मानो होली है'''''''' के नारों के बीच छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया। कार्यक्रम के दौरान छात्र संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए और सामूहिक रूप से मिठाइयों का आनंद लिया। पूरे परिसर में भाईचारे और उल्लास का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें