फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने कोविड-19 और लोक अदालत के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने कोविड-19 और लोक अदालत के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से कोविड-19 से बचाव तथा लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक किया।
प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य आम जनमानस में कोविड-19 को लेकर जागरूकता तथा लोक अदालत के प्रति किसी भी वाद के तेजी से निस्तारण को बताना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों में उत्साह था। विद्यार्थी सुबह से ही क्रमबद्ध बैठकर अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित थे। इस दौरान बाबा राघव दास पीजी कॉलेज की छात्रा अराध्या राज, श्रेया मणि त्रिपाठी व रीता कुशवाहा ने रंगोली बनाकर सबका ध्यान खींचा। सफेद, गुलाबी, पीले रंग की ड्राइंग सीट पर किसी ने कोविड-19 से बचाव के लिए चित्र उकेरा तो कईयों ने कागज पर लोक अदालत का जीवंत दृश्य उकेर कर सबका मन मोह लिया।
विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से विभिन्न थीम को उजागर किया। इसमें ‘लोक अदालत जाना है, वादों को सुलझाना है’, ‘गांव, नगर या हो गलियारा, लोक अदालत से हो घर-घर में उजियारा’, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’, ‘जन-जन की अब यहीं पुकार, लोक अदालत सफल हो बार-बार’, ‘यदि कोरोना भगाना है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है’, ‘कोरोना योद्धाओं के हौसलों को आओ मिलकर बढ़ाते हैं, सहयोग, समर्पण, दृढ़ विश्वास से कोरोन को हराते हैं’आदि से लोगों जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बाबा राघव दास पीजी कॉलज, कालिंद इंटरमीडिएट कॉलेज, आईजीबी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान लोक अदालत नोडल अधिकारी लोकेश कुमार, प्रभारी डीआईओएस पीके शर्मा, कालिंद इंटर कॉलेज से अनुष्का यादव, अनामिका आर्य, श्वेता यादव, दीपिका शर्मा, आईजीबी इंटर कॉलेज से मुसरत खान, दीपिका जायसवाल, जीआईसी के आकाश श्रीवास्तव, समीर शेखर, आदित्य शर्मा, शोएब, सुहेल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से नितेश चौहान, नितिन विश्वकर्मा, सचिन यादव, शिवम राव, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें