फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अध्यापिका की पिटाई से छात्र के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, होमवर्क पूरा न होने से थी नाराज

Thu, 10 Aug 2023 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार के पास संचालित एक प्राइवेट विद्यालय में पड़ोस के गांव का एक छात्र कक्षा एक में पढ़ता है। सोमवार को होमवर्क पूरा नहीं होने से नाराज विद्यालय की एक अध्यापिका ने क्लास रूम में ही डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई और उसका हाथ सूज गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में होमवर्क पूरा न होने पर नाराज अध्यापिका ने एक मासूम छात्र की निर्दयता से पिटाई कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्र के परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर आरोपी अध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार के पास संचालित एक प्राइवेट विद्यालय में पड़ोस के गांव का एक छात्र कक्षा एक में पढ़ता है। सोमवार को होमवर्क पूरा नहीं होने से नाराज विद्यालय की एक अध्यापिका ने क्लास रूम में ही डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई और उसका हाथ सूज गया।

परिजनों ने पहले आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया। जब हाथ की सूजन कम नहीं हुई तो वे इलाज के लिए उसे लेकर अस्पताल गए। वहां डाॅक्टर ने बच्चे के हाथ का एक्स-रे कराया। रिपोर्ट देखकर वे दंग रह गए। उसके दाहिने हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर था। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें