प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल विद्यार्थी पुरस्कृत
गौरीबाजार। पोखरभिंडा के पंचायत भवन पर शनिवार को प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश मणि शांडिल्य ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी परीक्षा से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
आयोजक रामाशीष साहनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ग्रामीण स्तर पर परीक्षा कराई जाती है। इस बार गांधी जयंती पर प्रतिभा खोज परीक्षा हुई थी। इसमें जूनियर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 110 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जूनियर वर्ग में दीक्षित साहनी प्रथम, कृष्णा साहनी द्वितीय व सूर्यांश विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि हाईस्कूल व इंटर स्तर पर मंजेश निषाद प्रथम, कुलदीप द्वितीय व अजय निषाद तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि अखिलेश मणि व मुहम्मद शाकिर हुसैन ने अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, राहुल, मानसिंह, रोहित, आनंद साहनी, हरिशंकर, अश्वनी, अमन, अभिषेक आदि मौजूद रहे।