फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

205 शिक्षकों ने किया बीएसए कार्यालय में ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
205 शिक्षकों ने किया बीएसए कार्यालय में ज्वाइन
विज्ञापन

देवरिया। 69 हजार भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में रिक्त 31227 पदों के लिए जिले में काउंसिलिंग के बाद के बाद गोरखपुर में नियुक्ति पत्र पाए कुल 262 में से 205 अभ्यर्थियों को शनिवार को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन कराया गया। तीन काउंटर बनाकर इनके नियुक्ति पत्र की प्रमाणित प्रति, कार्यभार ग्रहण करने का प्रार्थना पत्र, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, शिक्षामित्र या अन्यत्र काम करने पर कार्यमुक्ति का प्रमाण पत्र, सीएमओ से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की एक सेट में फाइल बनवाकर इनसे जमा कराया गया।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार राय ने शनिवार को बताया कि काउंसिलिंग में कुल 273 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से जनपदीय समिति ने 11 अभ्यर्थियों का चयन अभी रोका है। इनके प्रमाण पत्रों के संबंध में समिति को कुछ आपत्ति है। इसके संबंध में जब वह प्रमाण पत्र देंगे, तब उन्हें ज्वाइन कराया जाएगा। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के लिए चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इनमें से कुल 205 अभ्यर्थियों ने शनिवार को कार्यालय में बनाए गए तीन काउंटरों में अपनी फाइलें जमा कर दी। चयनित शिक्षक जो शिक्षामित्र के रुप में कार्यरत हैं, बीईओ की ओर से कार्यमुक्ति का प्रमाण पत्र मिलने के बाद इनकी फाइलें स्वीकार की गई। कुल 205 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन कर लिया है, शेष बचे लोगों को सोमवार तक अपनी फाइलें जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिन्होंने ज्वाइन कर लिया है, स्कूल आवंटन होने तक वह प्रतिदिन बीएसए कार्यालय में ही आकर अपनी हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें