फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मदनपुर में डोरी से गला कसकर छात्रा की हत्या, कोहराम; प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे लोग

Thu, 02 Apr 2026 04:52 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

काजल की हत्या को लोग प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। जबकि आरोपी द्वारा थाने पर आत्मसमर्पण किए जाने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। वहीं अधिकारियों ने भी घटना का जायजा लिया। बरांव गांव के दलित बस्ती निवासी शिवानंद प्रसाद की पुत्री और बीए की छात्रा काजल का शव बृजेश प्रसाद के घोठ्ठे पर कमरे में मिला। लोगों के अनुसार काजल के गले पर काले रंग का गहरा, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के बरांव दलित बस्ती निवासी बृजेश प्रसाद के घोटा घर ( पशुओं के रहने की जगह ) पर कमरे में बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले की काजल 20 वर्ष पुत्री शिवानंद प्रसाद का शव मिला। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग जुट गये। जबकि रोना-पिटना मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। काजल की हत्या को लोग प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। जबकि आरोपी द्वारा थाने पर आत्मसमर्पण किए जाने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। वहीं अधिकारियों ने भी घटना का जायजा लिया।

बरांव गांव के दलित बस्ती निवासी शिवानंद प्रसाद की पुत्री और बीए की छात्रा काजल का शव बृजेश प्रसाद के घोठ्ठे पर कमरे में मिला। लोगों के अनुसार काजल के गले पर काले रंग का गहरा, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

शव के पास से पुलिस ने काले-सफेद रंग की रेशम की डोरी, सब्जी काटने वाला चाकू, प्रेग्नेंसी किट बरामद किया। जबकि मौके पर ईंट भी पड़ा था। काजल के मौत से मां राजमती देवी दहाड़ें मारने लगीं। वही परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।

सभी हत्या में शामिल लोगों को कठोर सजा देने की मांग कर रहे थे। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी थाने पर पहुंच सरेंडर कर दिया है। सीओ रूद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें