फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू बस की टक्कर से छात्रा घायल

Tue, 16 Sep 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सोमवार की सुबह साइकिल सवार छात्रा को बेकाबू बस ने पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की डुमवलिया गांव निवासी हरीश चंद्र भारती की बेटी खुशबू भारती नगर के एक निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ाई करती है। सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बंधन बैंक के पास देवरिया की तरफ से आ रही बस ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि बस को खड़ी करा दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें