फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रिसिंपल की पिटाई से छात्र को कोहनी में फ्रैक्चर

Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक विद्यालय के प्रिसिंपल की पिटाई से छात्र की कोहनी में फ्रेक्चर का आरोप है। प्रिंसिपल को पुलिस ने पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोनूघाट निवासी शंभू जायसवाल का पुत्र शौर्य जायसवाल (12) गोरखपुर रोड स्थित एक निजी विद्यालय में सातवीं का छात्र है। आरोप है कि शौर्य चार सितंबर को विद्यालय में गया था। वहां शिक्षक दिवस के लिए बच्चे सजावट कर रहे थे। इस बीच प्रिंसिपल कमरे में पहुंचे और बच्चों की पिटाई करने लगे। आरोप है कि पिटाई से शौर्य के बाएं हाथ की कोहनी फ्रैक्चर हो गई। छात्र ने इसकी जानकारी घरवालों की दी। इसके बाद पिता शंभू जायसवाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें