फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत से गिरकर छात्र की मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। पुरनाछापर गांव में छत से गिरकर घायल हुए 12 वर्षीय छात्र की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुरनाछापर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद का बेटा आर्यन कक्षा पांच में पढ़ता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बृहस्पतिवार को परिजन काम में व्यस्त थे। इसी दौरान आर्यन छत पर चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था।
शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को गांव ले आए और छोटी गंडक नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र के छत से गिरकर घायल होने और मौत होने की जानकारी मिली है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें