संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कॉलेज से पढ़ाई कर शनिवर को घर लौट रहे छात्र की मनबढ़ युवकों ने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर पिटाई कर मोबाइल लूट लिया।
पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस चार आरोपियों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आरोप मौके से भाग गए। वारदात की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। रविवार कि सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र के नदौली गांव निवासी शिवम यादव, पकड़ी लाला गांव निवासी बबलू ठाकुर, भोला राजभर व अमित राजभर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व लूट का केस दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी राजन पाल पुत्र नकूल पाल भटनी के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम वह कॉलेज से पढ़ाई कर ट्रेन से घर आ रहा था। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर जानने वाले चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया, विरोध करने पर जान से मारने कि धमकी दी।
प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।