फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल पंप पर छात्र पर हमला चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सरयां पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर बाद दोस्त के साथ पेट्रोल लेने पहुंचे 12वीं के छात्र पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वारदात के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। चार नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सझवलिया गांव निवासी अमन चौहान (16) कस्बे के एक इंटर काॅलेज में पढ़ाई करता है। वह शनिवार को ्दोस्त के साथ सरयांपंप पर पेट्रोल भराने पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर वहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, मनबढ़ दोबारा विवाद करने पर उतारू थे। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अमन के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
हिरासत में लिए गए चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें