फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी के विरोध पर पीटा, झोपड़ी जलाई

Mon, 17 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर जानवर की झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के परिवार वालों की पिटाई भी की। घटना 14 अगस्त की है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन

गांव का एक युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है। वह जबरन कई बार बाइक पर बैठाने का प्रयास कर चुका है।
छात्रा ने यह बात घर वालों को बताई तो मां आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंच गई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर युवक ने उसके जानवरों की झोपड़ी में आग लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें