फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

Fri, 02 Sep 2016 10:40 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आल इंण्डिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियस एक्टू देवरिया के लोगों ने प्रर्दशन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पुरानी पेंशन और अन्य समस्याओं को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल  से कामकाज पूरी तरह ठप रहा। राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर पूरा समर्थन दिया। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ता हलकान हो गए और करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


कई कर्मचारी संगठनों ने अपने मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष जयनारायन यादव और मंत्री अशोक पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था, राष्ट्रीय वेतन नीति, केंद्र और राज्य कर्मचारियों को एक समान वेतन, भत्ते देने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर तत्काल लागू करने, ठेकेदारी प्रथा बंद कर नियमित कर्मचारियों की भर्ती करने आदि मांग को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया गया था। सेवायोजन, आईटीआई, रोडवेज, कलेक्ट्रेट, सिंचाई संघ, लोकनिर्माण विभाग, कोषागार, निबंधन कार्यालय, एआरटीओ, विकास विभाग, कृषि सेवा संवर्ग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और सभा की।

इसमें घनश्याम उपाध्याय, इंजीनियर केएन राय, मारकंडेय तिवारी, रामकृपाल यादव, हरेंद्र यादव, प्रेमनारायण तिवारी आदि शामिल रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर ग्राम पंचायत, मातृ-शिशु कल्याण, राजकीय कुष्ठ चिकित्सा, प्रयोगशाला सहायक संघ, गन्ना पर्यवेक्षक संघ, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, डेंटल हाइजीनिस्ट, ग्राम रोजगार, संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति, पंचायतराज सफाई कर्मचारी संघ, मंडी समिति आदि संगठनों के लोग हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। इसमें शांति स्वरूप तिवारी, अजय सिंह, गोमती ओझा, रणधीर सिंह, श्रीनेत, कमलेश मिश्र, अरूण मिश्र, गोरख मिश्र, उपेंद्रनाथ पांडेय, जयराम मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के लोगों ने महाहड़ताल में शामिल होकर समर्थन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव तिवारी और सचिव नागेंद्र तिवारी की अगुवाई में सभी लोग सुभाष चौक पर एकत्र हुए। केंद्र सरकार और मजदूर विरोधी नारा लगाया गया।

इसके बाद मालवीय रोड, छह मुखी चौराहा, तिलक रोड, कोतवाली रोड, न्यू कॉलोनी, बस स्टेशन होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां 16 सूत्रीय मांगपत्र डीएम को दिया गया। इसमें नरेंद्र सिंह, दुर्गेश पांडेय, सैफ अली, ज्ञानेंद्र मिश्र, सूरज सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, डीएन पांडेय आदि शामिल रहे। एक्ट्र की अगुवाई में ग्रामीण चौकीदार यूनियन, अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के हजारों कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल रहे।

ऐपवा कार्यालय से सिविल लाइंस में जुलूस निकाला गया। इसमें प्रेमलता पांडेय, रामकिशोर वर्मा, रामानंद पासवान, जीतेंद्र यादव आदि शामिल रहे। राजकीय नर्सेज संघ के नवनाथ प्रसाद, सुमन मिश्रा, बीएल राय, प्रमिला सिंह, सीमा यादव, आशा मौर्य, इंद्रावती सिंह, सुनीता देवी, स्नेहल, शहनाज खातून, पुष्पा राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें