फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में फिर आएगी सपा : संतोष

Thu, 01 Sep 2016 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुद्रप़ुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को रुद्रप़ुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। बफर गोदाम में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान सम्मेलन के प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संतोष द्विवेदी ने कहा कि रुद्रपुर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम बता रहा कि 2017 में सपा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश, लोहिया और जनेश्वर मिश्र के समाजवाद को पूर्वांचल की धरती ने सबसे अधिक बल दिया था।
देवरिया समाजवादी आंदोलन के विचारों की धरती है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया है के अखिलेश सरकार ने विकास को नया आयाम दिया है। प्रदेश के मुखिया ने रुद्रपुर में प्रदीप यादव के रुप में युवा प्रत्याशी दिया। जनता इनकी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बेचू लाल चौधरी, रामप्रकाश यादव, मनीष सिंह, वसी अहमद, मनोज यादव, धर्मवीर गुप्ता, अशोक कृष्ण यादव, रामकेवल यादव, धर्मपाल सिंह, रामअशीष निषाद, हरेंद्र सिंह त्यागी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें