फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल और एटीएम भी रहे खाली

Tue, 28 Feb 2017 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बैंक शाखाओं में वर्किंग-डे पांच दिन करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते करोड़ों रुपये के चेक क्लीयरिंग में फंस गए। कैश के लिए ग्राहकों की दिक्कतें बढ़ गईं। उधर, एटीएम का शटर डाउन रहे। रुपये के लिए ग्राहक परेशान रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को शहर और देहात की बैंक शाखाओं में ताला लटकता रहा।
विज्ञापन


विभिन्न बैंक शाखाओं के कर्मचारी रेलवे स्टेशन रोड स्थित पीएनबी के गेट के सामने जुटे। यहां पर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। उनका कहना था कि श्रम विरोधी नीतियों के चलते कर्मचारियों का नुकसान हो रहा है। स्थायी कार्यों को आउटसोर्सिंग के जरिए कराया जा रहा है। सभा को डीके गुप्त, तेजबहादुर, सुजीत चतुर्वेदी, राहुल, धनंजय सिंह आदि ने संबोधित किया। एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, कॉरपोरेशन आदि बैंक की शाखाओं में ताले लटकते रहे।

कामकाज ठप होने से निजी एजेंसी को कैश नहीं मिल सका। इसके चलते अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे। रुपये की आस में एटीएम में आए उपभोक्ता  मायूस हो गए। शहर के अमन गेट स्थित एटीएम में सुबह के समय कैश रहा। इसके चलते ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिली। कुछ निजी बैंक के एटीएम में दोपहर में कैश खत्म हो गए। इसके चलते ग्राहक परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें