फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे बीमाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे बीमाकर्मी
विज्ञापन

देवरिया। बीमा क्षेत्र में निजीकरण, वेतन विसंगति आदि के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले की तीनों एलआईसी शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने शाखाओं के मुख्य गेट पर सरकार की आर्थिक नीतियों एवं वित्त मंत्री के विरोध में नारेबाजी की।
गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज यूनियन के बैनर तले राघवनगर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय दो पर प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन एवं आल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर निगम के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि में हो रही देरी, सरकार की ओर से एलआईसी का आईपीओ लाने, एफडीआई की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने, श्रम कानूनों में बदलाव व सरकारी क्षेत्रों के संस्थानों में निजीकरण के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें अध्यक्ष ओपी गुप्ता, गणेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, रीना नारायण, प्रेम कुमार, एसपी दूबे, परमेश्वर राय, नितिन गौड़, आदित्य श्रीवास्तव, भीम प्रकाश, विनीत, विकास चौरसिया, मारुति नंदन, रुखसार, यशस्वी, जियाउल हक आदि शामिल रहे। एलआईसी शाखा नंबर एक दयानंद मिश्रा के नेतृत्व में मदन कुमार रजक, अभयानंद मिश्रा, उमाशंकर, विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

बीमाकर्मियों ने हड़ताल कर गेट पर किया प्रदर्शन
सलेमपुर। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बीमा कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल किया। कर्मचारी वेतन वृद्धि में हो रही देरी एवं सरकार द्वारा एलआईसी का आईपीओ लाने, एफडीआई की सीमा 49% से बढ़ाकर 74% करने, श्रम कानून में बदलाव तथा सरकारी क्षेत्र के संसाधनों के निजीकरण के निर्णय का विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को एलआईसी कर्मचारी संगठन की सभी इकाइयां हड़ताल पर रहीं। सोहनाग रोड स्थित कार्यालय गेट पर सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी एवं धरना प्रदर्शन किया। जिसमें क्लास वन फेडरेशन के प्रमुख आशुतोष पाल शाखा प्रबंधक, अशोक कुमार, चंदर, संजय सिंह, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी, आरके मौर्य, संजय मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, मांधाता शाही, संजय आर्य, आलोक जायसवाल, ऑल इंडिया इंपलाई इंश्योरेंस एसोसिएशन के इकाई अध्यक्ष राज कोकिला आर्या, मंत्री उमेश कुशवाहा, विकास गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, प्रशांत रावत, सतीश पांडेय, गुडलक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सेना के जवान का एलआईसी कर्मचारियों ने किया सहयोग
सलेमपुर। श्रीनगर में आर्मी मेडिकल कोर में तैनात जयमंगल पांडेय ने एलआईसी सलेमपुर शाखा से वर्ष 2001 में बीमा कराया था। अवधि पूर्ण होने पर पालिसी की धनराशि लेने रात की ट्रेन से सलेमपुर पहुंचे। यहां पता चला कि बृहस्पतिवार को एलआईसी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्हें ड्यूटी पर श्रीनगर जाना था। यह जानकारी होने पर हड़ताल में शामिल बीमा कर्मचारियों ने सहयोग किया। मुख्य बीमा सलाहकार बृजेश कुमार दूबे ने अपना प्रीमियम प्वाइंट खोलकर सारी औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें