फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल कोई समाधान नहीं : जिला जज

Wed, 28 Sep 2016 10:49 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पद, गोपनीयता की शपथ दिलाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया।  जिला जज कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि किसी समस्या का समाधान हड़ताल नहीं है। इससे न सिर्फ न्यायालय का कार्य प्रभावित होता है, बल्कि दूरदराज से आने वाले वादकारी भी परेशान होते हैं। यदि हड़ताल न हो तो मुकदमों के निपटारे में भी तेजी आ जाती है। न्याय में निष्पक्षता जरूरी है। अधिवक्ता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन


उक्त बातें उन्होंने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही। वादकारी जिस विश्वास के साथ न्यायालय आते हैं, उसे बनाए रखना न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का कर्तव्य है। हड़ताल से वादकारियों का मन टूट रहा है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने वकीलों से न्यायालय लंबित मुकदमों के निपटारे में सहयोग मांगा। अपर जिला जज निसामुददीन ने कहा कि प्रतिदिन एक मुकदमें में निर्णय हो तो मुकदमों की बढ़ती संख्या कम हो जाएगी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अपने संकल्प पर खरा उतरे। अपर जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि जिन पत्रावलियों में बहस और साक्ष्य की कार्रवाई होनी है, उसमें सहयोग करें। अनावश्यक रूप से टाला न जाए।
विज्ञापन


एसपी मोहम्मद इमरान ने अपराध को नियंत्रित करने पर बल दिया। निवर्तमान अध्यक्ष हरेंद्र श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजबांके तिवारी को पद, गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद बृजबांके तिवारी ने पदाधिकारियों घनश्याम तिवारी उपाध्यक्ष, ललित नारायण पांडेय सचिव, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव संयुक्त सचिव के अलावा आनंद किशोर मिश्र, कृष्ण मोहन, संदीप, जयनाथ, इकबाल, अखिलेश, राजेश कुमार, सर्वेश, केशव, मोहन नाथ, बृजकिशोर, संजय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें