फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 04 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। नवागत सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने थाना परिसर में क प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर छात्राओं की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल प्रशासन भी इस मुहिम में पुलिस का भरपूर सहयोग करे, तभी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि पुलिस छात्राओं के स्कूल आते-जाते समय विशेष गश्त करेगी। इस दौरान अगर कोई अश्लीलता करते दिखे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय है।
विज्ञापन

इस दौरान इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर, प्रधानाचार्य आलोक राय, देवदत्त कुशवाहा, जगदीश सिंह, लालजी यादव, मदन यादव, रवि प्रताप मिश्र आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें