फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 21 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय थाने में बृहस्पतिवार की शाम को डीजे, मैरिज हाल और रोड लाइट संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीजे पर अगर अश्लील गाने बजे तो संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसओ ने थाना परिसर में उपस्थित डीजे, रोड लाइट और मैरिज हाल संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैरिज हाल के पास पार्किंग स्थल की व्यवस्था जरूर रहे, ताकि वाहनों को सड़क किनारे खड़ी न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने रोड लाइट वालों से कहा कि यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़क किनारे पटरियों पर रोड लाइट लेकर चलें। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। एसओ ने डीजे संचालकों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कही भी अश्लील गाने बजे तो खैर नहीं होगी। अगर कोई अश्लील गाना बजाने के लिए दबाव भी बनाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। इस दौरान क्षेत्र के सभी मैरिज हाल, डीजे और रोड लाइट संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रात में 11 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

सोहनपुर। बनकटा थाना परिसर में बृहस्पतिवार को डीजे संचालकों के साथ प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शासन की मंशा के अनुसार डीजे साउंड संचालन करने की जानकारी दी गई। इसमे बताया कि रात 11 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। अगर इस संबंध में कहीं से कोई शिकायत आती है तो इसकी सख्ती से पालन किया जाएगा। अगर किसी फंक्शन में हृदय रोगी हो तो वहां भी डीजे की साउंड कम होनी चाहिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बनकटा गोरखनाथ सरोज ने बताया कि सभी संचालकों को बताया गया है कि शासन के मंशा अनुसार ही साउंड बजना चाहिए। इस दौरान रवि जायसवाल, राज ठाकुर, अंशु गौड़, वीरेंद्र कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, विजय कुशवाहा, ललन मद्धेशिया आदि डीजे संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें