फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिकार को लेकर बन रही आंदोलन की रणनीति

Tue, 30 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंचायत में अपने अधिकारों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को रुद्रपुर ब्लाॅक मुख्यालय पर संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को मोर्चा के बैनर तले 23 मार्च को कलक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित आंदोलन में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया। संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा के संयोजक बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि संयुक्त मोर्चा ग्राम पंचायतों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है।
ग्राम पंचायत का अधिकार सीमित होने के कारण विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पंचायत को स्वायत्त संस्था के रूप में अधिकार दिलाने के लिए 23 मार्च को कलक्ट्रेट परिसर देवरिया में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। मोर्चा 16 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें